धमतरी में गैंगरेप, धर्मांतरण के दलाल निकले दरिंदे

धमतरी। बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर आरोपितों ने एक महिला से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। वहीं आरोपितों द्वारा पीड़िता पर मतांतरण करने का दबाव भी बनाने का आरोप है, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Raipur Bhilai ISIS Case : छत्तीसगढ़ ATS ने किया बड़ा खुलासा, 2 नाबालिग ISIS नेटवर्क में फंसे

मगरलोड थाना में पांच दिन पूर्व एक पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बीमार बेटी को प्रार्थना कर चार लोगों ने ठीक करने का दावा किया और उन्हें झांसा में लिया। 17 नवंबर को चारों आरोपितों ने महिला की बेटी को ठीक करने की बात कहकर उनके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। साथ ही उन पर मतांतरण करने का भी दबाव बनाया। नहीं करने और घटना की जानकारी किसी दूसरे को देने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Advertisement

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित नारायण महार, धनेश साहू, भुनेश्वर साहू और नंद साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर 21 नंवबर की रात में सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 22 नवंबर को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस संबंध में एसपी ने बताया कि मगरलोड थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक अनाचार की घटना हुई है। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सभी चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Spread the love
Advertisement