Ganna protsaahan raashi : दीपावली से पहले किसानों के चेहरे खिले, कबीरधाम के गन्ना उत्पादकों को 5.98 करोड़ रुपए का तोहफा

Ganna protsaahan raashi :  कवर्धा/पंडरिया। दीपावली पर्व से पहले कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य शासन ने वर्ष 2024-25 के पेराई सत्र के लिए गन्ना विक्रेता किसानों को प्रति क्विंटल 39.90 रुपए की दर से कुल 5 करोड़ 98 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है।

Big news of Chhattisgarh : निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्षों को मिला कैबिनेट-राज्य मंत्री का दर्जा

यह राशि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्या, पंडरिया को प्राप्त हुई है। शासन से राशि मिलने के बाद कारखाना प्रबंधन ने कुल 7,658 गन्ना उत्पादक किसानों के खातों में यह धनराशि सीधे बैंक के माध्यम से भेजने की प्रक्रिया पूर्ण कर दी है।

Advertisement

कारखाना प्रबंधन ने बताया कि गन्ना किसानों को प्रोत्साहन राशि देने का उद्देश्य उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करना और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement