Gariaband diamond smuggling: गरियाबंद में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हीरा तस्कर चढ़े हत्थे

Gariaband diamond smuggling गरियाबंद, 29 सितंबर 2025| गरियाबंद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरों की अवैध तस्करी का पर्दाफाश किया है। जिला अस्पताल के सामने एक संदिग्ध डील की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और मौके से 3 तस्करों को गिरफ्तार किया। यह डील महज 30 हजार रुपये में की जा रही थी, जिसमें 6 नग कीमती हीरे बरामद किए गए हैं।

bike hit a pole: अमन जांगड़े की मौके पर मौत, दो दोस्त गंभीर घायल CCTV में कैद हुई दुर्घटना

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 नग हीरे के साथ-साथ 3 मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामान जब्त किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी हीरों की यह डील बेहद गुप्त तरीके से अंजाम देने वाले थे, लेकिन समय रहते पुलिस को भनक लग गई और कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Advertisement

CRPF jawans celebrated: CRPF जवानों ने मनाया क्रिकेट की जीत का त्योहार, सुकमा में दिखी खेल और देशभक्ति की झलक

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद हीरों की कीमत का मूल्यांकन किया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कहीं अधिक हो सकती है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement