लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी, 2026 में EMI कम होने की जताई जा रही संभावना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) वर्ष 2026 में भी आम लोगों को राहत दे सकता है। होम लोन और कार लोन की EMI में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। पिछले साल यानी 2025 में RBI ने पॉलिसी रेट में चार बार कटौती करते हुए कुल 1.25 फीसदी की राहत दी थी, जिससे लाखों कर्जदारों की EMI कम हुई थी।

MCD Action : मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन पर कार्रवाई के दौरान भड़की हिंसा

अब 2026 को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। आईआईएफएल कैपिटल (IIFL Capital) की एक रिपोर्ट के अनुसार, RBI के पास 2026 में पॉलिसी रेट में करीब 50 बेसिस प्वाइंट्स (0.50 फीसदी) की और कटौती करने की गुंजाइश है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2026 की यह राहत 2025 जितनी बड़ी नहीं होगी।

Advertisement

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर महंगाई दर नियंत्रण में रहती है और आर्थिक विकास की रफ्तार को सहारा देने की जरूरत पड़ती है, तो RBI ब्याज दरों में और कटौती कर सकता है। इसका सीधा फायदा होम लोन, कार लोन और अन्य रिटेल लोन लेने वाले लोगों को मिलेगा, क्योंकि उनकी मासिक EMI घट सकती है।

Spread the love
Advertisement