Google Gemini Thinking Levels— टेक दिग्गज Google ने भारत समेत चुनिंदा वैश्विक बाजारों में अपने Gemini AI मॉडल्स के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म अपग्रेड जारी किया है। कंपनी ने मोबाइल और वेब दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ‘Thinking Levels’ (थिंकिंग लेवल्स) फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह नया अपडेट एंड्रॉइड, iOS एप्स और ब्राउज़र वर्जन का इस्तेमाल करने वाले सभी फ्री और पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे यूज़र्स को पहले के मुकाबले कहीं अधिक सटीक और गहराई से रिसर्च किए गए जवाब मिलेंगे।
Google Gemini Thinking Levels: भारत में एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी, अब सोच-समझकर जवाब देगा AI

Gemini 3.5 और 3.1 सीरीज में जुड़े तीन थिंकिंग लेवल्स
गूगल में जेमिनी और एआई स्टूडियो के वाइस प्रेसिडेंट (VP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बड़े बदलाव की आधिकारिक घोषणा की। इस नए अपडेट के बाद जेमिनी एप अब यूजर्स के सवालों का जवाब तुरंत देने के बजाय बैकएंड पर थोड़ा समय लेगा। यह प्रक्रिया ठीक वैसे ही काम करेगी जैसे कोई इंसान किसी पेचीदा सवाल का जवाब देने से पहले गहराई से सोचता है। कंपनी को उम्मीद है कि इस बदलाव से कोडिंग, गणितीय समस्याओं और जटिल तार्किक सवालों के जवाबों की क्वालिटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
यह नया थिंकिंग मोड मुख्य रूप से गूगल के तीन प्रमुख एआई मॉडल्स पर काम करेगा, जिनमें Gemini 3.1 Flash-Lite, Gemini 3.5 Flash और Gemini 3.1 Pro शामिल हैं। यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से तीन अलग-अलग थिंकिंग लेवल्स चुनने का विकल्प मिलेगा, जिससे वे यह तय कर सकेंगे कि उन्हें कितना विस्तृत या तुरंत जवाब चाहिए।
जटिल सवालों के लिए काम आएगा ‘Extended Thinking’ मोड
इस पूरे अपग्रेड की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘Extended Thinking’ (एक्सटेंडेड थिंकिंग) मोड है। सामान्य तौर पर एआई चैटबॉट आपके एंटर दबाते ही तुरंत जवाब जेनरेट करना शुरू कर देते हैं, जिससे कई बार गहरी रिसर्च वाले पहलुओं में कमी रह जाती है। लेकिन इस नए मोड को ऑन करने पर जेमिनी यूजर को फाइनल रिस्पॉन्स दिखाने से पहले थोड़ा अतिरिक्त समय लेगा। इस दौरान बैकएंड में डेटा प्रोसेसिंग और लॉजिकल चेकिंग की क्षमता बढ़ जाएगी, जिससे गलत या भ्रामक जानकारी (AI Hallucinations) मिलने की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी।
आधिकारिक बयान
“हमने जेमिनी एप के ब्राउज़र, iOS और एंड्रॉइड वर्जन्स के लिए थिंकिंग लेवल्स को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह नया ‘Extended Thinking’ मोड जेमिनी को यूजर्स को जवाब देने से पहले थोड़ा ज्यादा समय लेने और गहराई से सोचने की अनुमति देता है, जिससे रिस्पॉन्स की क्वालिटी में सुधार होगा।”