रायपुर में GST विभाग की बड़ी छापेमारी, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर शिकंजा, लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें

रायपुर, छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर में स्टेट GST विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की। यह कार्रवाई लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स नामक फर्मों पर की गई, जहां टैक्स चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं।

जानकारी के अनुसार, लगभग 10 अधिकारियों की टीम ने एक साथ चार अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी संख्या में फर्जी बिल, संदिग्ध ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

Railway Waiting List Relief News : यात्रियों की ‘जीत’, स्पेशल के बढ़े फेरे, मंगलवार से शुक्रवार तक पटरी पर दिखेगी रफ्तार

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर GST चोरी के संकेत सामने आए हैं। फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

GST विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। फिलहाल कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Spread the love
Advertisement