IPS Dangi’s wife: आरोप लगाने वाली महिला ने डांगी की पत्नी से भी बनायी नजदीकी

IPS Dangi’s wife रायपुर। यौन शोषण के आरोपों में घिरे सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी के मामले में नया खुलासा सामने आया है। आरोप लगाने वाली महिला ने खुद को ब्यूटीशियन बताकर डांगी की पत्नी से नजदीकी बनाई और धोखे से उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं।

Labour inspector suspended: दीपावली पर व्यापारियों से वसूली करने वाला श्रम निरीक्षक निलंबित

जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब डांगी सरगुजा में आईजी पदस्थ थे। महिला ने ब्यूटी सर्विस के नाम पर घर में प्रवेश किया और पत्नी का भरोसा जीतकर फोटो खींचे। इसके बाद उन्होंने इन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

Advertisement

Drunk Policeman: ड्यूटी के वक्त शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी, ग्रामीणों ने उतारा गुस्सा

आईपीएस रतनलाल डांगी ने प्रदेश के डीजीपी को 14 बिंदुओं का पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। डांगी का कहना है कि यह मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है, और आरोप लगाने वाली महिला लंबे समय से उन्हें निशाना बना रही थी।

इस मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है और जांच अभी जारी है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement