Kalpana Verma Suspended : दीपक टंडन–DSP कंट्रोवर्सी में बड़ा खुलासा, कल्पना वर्मा तत्काल प्रभाव से निलंबित

Kalpana Verma Suspended :  रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की डीएसपी कल्पना वर्मा से जुड़ी कंट्रोवर्सी मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपे जाने के बाद सामने आए गंभीर आरोपों के आधार पर डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने होटल कारोबारी दीपक टंडन से न सिर्फ बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के जरिए विभाग की गोपनीय व खुफिया जानकारियां भी साझा कीं। रिपोर्ट में लेन-देन और चैट से जुड़े साक्ष्यों का उल्लेख किया गया है, जिसे गंभीर कदाचार की श्रेणी में माना गया है।

T20 World Cup: “हमने मना नहीं किया…” – पाकिस्तान के बॉयकॉट ड्रामे पर सूर्यकुमार यादव ने दिया करारा जवाब

Advertisement

प्रशासन ने रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, मामले की विस्तृत विभागीय जांच आगे भी जारी रहेगी और दोष सिद्ध होने की स्थिति में और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Spread the love
Advertisement