Katghora firing incident : प्रेम संबंध बना फायरिंग की वजह, कटघोरा गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Katghora firing incident कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कासनिया में हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले घटना में शामिल उत्तर प्रदेश के शूटर दुर्गेश पांडे और कोरबा के दो स्थानीय युवक – आशीष जांगड़े और हर्ष सिंह को भी पकड़ा जा चुका है। अब तक इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Asia Cup 2025: भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया, सूर्यकुमार यादव भावुक

क्या है पूरा मामला?

यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। ग्राम कासनिया निवासी व्यवसायी सिकंदर मेमन अपने परिवार के साथ घर में थे, जब रात करीब 9:45 बजे गोलियों की आवाज से क्षेत्र दहल उठा।

Advertisement

परिवार को लगा कि कोई चीज फटी है, लेकिन जैसे ही वे बाहर निकले, सामने बाइक सवार युवक ने दूसरी बार गोली चलाई। एक गोली दुकान के शटर पर जबकि दूसरी मुख्य द्वार से टकराई।

Elvish Yadav controversy in Garba : अंबिकापुर में गरबा का रंग फीका, एल्विश-अंजली के बुलावे पर गरमाया माहौल

घबराकर परिवार के सदस्य तुरंत घर के भीतर भागे और आरोपी फरार हो गया।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement