Katrina Kaif Christmas : रेड ड्रेस में छाईं कटरीना कैफ, मां बनने के बाद शेयर की पहली फैमिली फोटो

Katrina Kaif Christmas : नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ भले ही इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन खास मौकों पर अपने फैंस से जुड़ना नहीं भूलतीं। क्रिसमस के मौके पर फैंस को जिस पल का इंतजार था, वह आखिरकार पूरा हो गया। कटरीना ने मां बनने के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ पहला क्रिसमस सेलिब्रेट करने की झलक दिखाई है।

Friday Lakshmi Puja : शुक्रवार को लक्ष्मी चालीसा का पाठ: मां लक्ष्मी की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि

इस खास मौके पर कैफ और कौशल परिवार एक साथ नजर आया। कटरीना ने इंस्टाग्राम पर अपने घर के अंदर की फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और उनके भाई भी शामिल हैं। सभी कैजुअल आउटफिट में नजर आए, वहीं कटरीना को छोड़कर बाकी सभी ने सैंटा कैप पहनी हुई थी। रेड ड्रेस और नो-मेकअप लुक में कटरीना के चेहरे पर मॉम ग्लो साफ दिखाई दे रहा था।

Advertisement

फोटो शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा,
“सभी को प्यार, खुशी और शांति… यह एक बहुत ही शानदार क्रिसमस है।”

कटरीना की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जहां कई लोगों ने उन्हें मां बनने की बधाई दी, वहीं कुछ फैंस मजाकिया अंदाज में ‘जूनियर कौशल’ की फोटो शेयर करने की डिमांड करते नजर आए। कमेंट बॉक्स में लोग कटरीना और विक्की के बेबी ब्वॉय की पहली झलक देखने की इच्छा जता रहे हैं।

गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 7 नवंबर को बेटे का स्वागत किया था। हालांकि कपल ने अभी तक न तो अपने बेटे का चेहरा रिवील किया है और न ही उसका नाम बताया है। ऐसे में फैंस अब बेसब्री से नन्हे मेहमान की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं।

Spread the love
Advertisement