Keshkal rape case: छत्तीसगढ़ के केशकाल में इंसानियत शर्मसार, 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Keshkal rape case केशकाल, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के केशकाल से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक 6 साल की मासूम बच्ची को जब परिजन पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे, तो मेडिकल जांच में उसके साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक नाबालिग लड़का है, जिसने बच्ची को कुरकुरे का लालच देकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर उसे उसके घर के पास छोड़ दिया।

Maoist couple arrested : राजधानी में माओवादियों की घुसपैठ, नक्सल विरोधी दस्ते ने किया बड़ा खुलासा

Advertisement

बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने गंभीरता से जांच की। जाँच में दुष्कर्म की पुष्टि होते ही उन्होंने तत्काल इसकी सूचना BMO (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) को दी। इसके बाद BMO ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया, और संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Patna : PM मोदी ने पटना से की योजना की शुरुआत, बोले- ‘नारी शक्ति देश की ताकत है’

इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग मासूम बच्ची के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जता रहे हैं।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement