Kharge Attacks PM Modi : बोले— ट्रम्प के सामने क्यों झुक रहे हैं, देश ने सिर हिलाने के लिए प्रधानमंत्री नहीं चुना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हालिया बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि प्रधानमंत्री मोदी ट्रम्प के सामने क्यों झुक रहे हैं, यह देश के हित में नहीं है।

बांग्लादेश ने मुस्तफिजुर रहमान रिलीज़ पर नाराजगी जताई, IPL टेलीकास्ट पर लगाया अनिश्चितकालीन बैन

खड़गे ने कहा, “प्रधानमंत्री को देश के लिए मजबूती से खड़ा होना चाहिए। देश ने आपको सिर्फ सिर हिलाने के लिए प्रधानमंत्री नहीं चुना है।” उन्होंने विदेश नीति को लेकर सरकार के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आत्मसम्मान और स्वतंत्र सोच के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष ने वेनेजुएला में बने हालात का भी जिक्र किया और कहा कि वहां की स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे में भारत को संतुलित और जिम्मेदार विदेश नीति अपनानी चाहिए।

Spread the love
Advertisement