Labour inspector suspended: दीपावली पर व्यापारियों से वसूली करने वाला श्रम निरीक्षक निलंबित

Labour inspector suspended बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)। दीपावली त्यौहार के दौरान व्यापारियों से पैसा वसूलने के आरोप में श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। जांच समिति की रिपोर्ट में उनके खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि हुई है।

CG NEWS : शराब पार्टी कर रहे युवकों ने पुलिस पर किया हमला, डायल-112 की गाड़ी की चाबी भी छीन ली

मामला उस समय सामने आया जब व्यापारियों ने शिकायत की कि महिला उत्पीड़न जांच समिति बनाने के नाम पर श्रम विभाग के अधिकारी दुकानों में जाकर जबरन वसूली कर रहे थे। इस पर कलेक्टर दीपक सोनी ने शिकायत की जांच के लिए विशेष समिति गठित की थी।

Advertisement

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक ने कई व्यापारियों से “दिवाली खर्चे” के नाम पर पैसा मांगा और अभद्र व्यवहार किया। दुकानदारों के साथ हुए विवाद की पुष्टि भी रिपोर्ट में हुई है।

कोरल सागर में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटकों से हिली धरती, जनहानि की खबर नहीं

कलेक्टर दीपक सोनी ने इस रिपोर्ट के आधार पर श्रम विभाग के सचिव को पत्र भेजकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। प्रशासन ने इसे सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही शुरू कर दी है।

स्थानीय व्यापार मंडल ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा है कि “ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होना जरूरी है ताकि व्यापारी वर्ग को अनावश्यक दबाव से मुक्ति मिले।”

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement