बस स्टैंड पर तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही, “विधायक ” लिखी गाड़ी जब्त – तीन लोग गंभीर घायल

कांकेर। अंतागढ़-भानुप्रतापपुर नगर के बस स्टैंड में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवार और एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घेराबंदी कर कार को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।

पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त बोले-राहुल के आरोपों की जांच हो:इलेक्शन कमीशन अपमान कर रहा

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस कार ने हादसे को अंजाम दिया, उस पर “विधायक नरहरपुर” लिखा हुआ था और गाड़ी में “भारत सरकार” का बोर्ड भी लगा था। जबकि हकीकत यह है कि नरहरपुर कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है, बल्कि कांकेर विधानसभा का एक ब्लॉक है। प्रशासन का कहना है कि गाड़ी पर लिखी यह जानकारी फर्जी है और इसका इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने के लिए किया गया होगा।

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और उसमें सवार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कांकेर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन और मालिक की जानकारी निकाली जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गाड़ी पर विधायक और भारत सरकार का बोर्ड क्यों लगाया गया था।

घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल हुए दोनों बाइक सवार और एक राहगीर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर है, फिलहाल उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद से इलाके में गुस्से का माहौल है। लोगों ने आरोप लगाया कि फर्जी बोर्ड लगाकर कुछ लोग सरकारी रुतबा दिखाते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति इस तरह से सरकारी पद का दुरुपयोग न कर सके।

पुलिस ने दिए संकेत
अधिकारियों ने कहा है कि वाहन का फिटनेस और रजिस्ट्रेशन चेक किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कार सवार कौन थे और उनका उद्देश्य क्या था।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement