Major changes for November 2025: RBI और सरकार के नए नियम नवंबर से लागू, जानिए 6 बड़े बदलाव जो आपके पैसे से जुड़े हैं

Major changes for November 2025 Major changes for November 2025
Major changes for November 2025

Major changes for November 2025 नई दिल्ली | 31 अक्टूबर 2025| नवंबर की शुरुआत के साथ देशभर में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनमें बैंकिंग, गैस सिलेंडर की कीमतें, टोल टैक्स भुगतान से लेकर वित्तीय नियमों तक कई अहम अपडेट शामिल हैं। आइए जानते हैं इन 6 बदलावों का आपके जीवन पर क्या असर पड़ेगा।

Devuthani Ekadashi : भगवान विष्णु होंगे योगनिद्रा से जागृत चातुर्मास का समापन और शुभ कार्यों की शुरुआत

1. बैंक खातों में अब 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे

अब ग्राहक अपने बैंक अकाउंट में अधिकतम चार नॉमिनी (Nominee) जोड़ सकेंगे। पहले सिर्फ एक या दो नॉमिनी जोड़ने की सुविधा थी।इस बदलाव से ग्राहकों को अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रूप से जोड़ने का विकल्प मिलेगा।यह नियम RBI की नई गाइडलाइन के तहत नवंबर से लागू होगा।

Advertisement

Supreme Court Order: SC ने दी डेडलाइन: दो हफ्ते में हलफनामा नहीं दिया तो होगी सख्त कार्रवाई

2. UPI से टोल टैक्स पेमेंट होगा सस्ता

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने घोषणा की है कि UPI के जरिए टोल टैक्स पेमेंट पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
अब फास्टैग या कार्ड की तुलना में UPI भुगतान अधिक सस्ता और सुविधाजनक होगा।यह कदम डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

3. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹6.50 सस्ता

दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹1590.50 हो गई है।पहले इसकी कीमत ₹1,597 थी, यानी ₹6.50 की कमी की गई है।यह कमी होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों के लिए राहत की खबर है।

4. रेलवे की नई टाइमटेबल से ट्रेनों का समय बदलेगा

भारतीय रेलवे नवंबर से नई टाइमटेबल लागू कर सकता है।कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, ताकि यात्रियों को समय पर सेवा मिले।यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट या ऐप पर अपडेट जरूर चेक करें।

5. इंश्योरेंस पॉलिसी में डिजिटल डॉक्यूमेंट अनिवार्य

IRDAI के नए नियमों के अनुसार अब बीमा पॉलिसी को डिजिटल लॉकर में रखना अनिवार्य होगा।इससे बीमा दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे और किसी भी समय एक्सेस किए जा सकेंगे।

6. एलपीजी सब्सिडी के लिए ई-केवाईसी जरूरी

जो ग्राहक सरकारी सब्सिडी वाली LPG गैस ले रहे हैं, उन्हें अब ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा।बिना केवाईसी के सब्सिडी सीधे खाते में ट्रांसफर नहीं की जाएगी।

Spread the love
Advertisement