MBBS Student Gang-Raped: छात्रा से गैंगरेप की वारदात में दोस्त की भूमिका संदेहास्पद

MBBS Student Gang-Raped कोलकाता, 13 अक्टूबर 2025 – पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक MBBS छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की तलाश जारी है। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता का करीबी दोस्त, जिसकी भूमिका शुरू में संदिग्ध मानी जा रही थी, उसे भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Administrative Meeting : धान खरीदी पर CM विष्णुदेव साय सख्त, कहा– किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार

मोबाइल टावर से मिला सुराग

पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स की मदद से आरोपियों की पहचान की। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस घटनास्थल और आरोपियों की गतिविधियों को ट्रैक करने में सफल रही। जांच अधिकारियों का कहना है कि एक-एक संदिग्ध को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह दुर्गापुर पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से मिले कपड़े, जमीन के नमूने और अन्य सबूतों को जांच के लिए भेजा गया है।

दलित-पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाकर भाजपा से अलग हुए मिश्री लाल यादव

दो आरोपी अब भी फरार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन तीन आरोपियों को पकड़ा गया है, उन्होंने पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां दी हैं। दो आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement