मौसम विभाग का अलर्ट: झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते झारखंड में फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। इसका असर राज्य के कई जिलों में देखा जा रहा है। इसके चलते राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में जमकर बारिश हुई है। रांची के अलावा नेतरहाट, जमशेदपुर, बोकारो में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड के 10 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रांची, जमशेदपुर, बोकारो,गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम जिले हैं। इस भारी बारिश को देखते हुए किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Advertisement

खतरे के निशान के करीब में स्वर्णरेखा व खरकई नदी

झारखंड में भारी बारिश के चलते स्वर्णरेखा व खरकई नदी डेंजर जोन के करीब पहुंच गई हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है। वहीं, बिजली विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। बिजली विभाग ने कहा है कि शहर में लगातार वर्षा हो रही है।

ऐसे में बिजली जनित हादसे से बचने के लिए विशेष रूप से सतर्क होने की जरूरत है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को भी शहर में हल्की वर्षा हो सकती है।

पिछले बुधवार को कई शहरों में सड़कें जलमग्न हो गईं

बुधवार को मानगो, साकची, जुगसलाई, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर सहित अन्य क्षेत्रों के प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गई है। जुगसलाई ओवर ब्रिज और साकची एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर के समीप घुटने भर पानी भर गया।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement