Mohla Area Alert : शेर ने गाय पर किया हमला, वन विभाग ने जारी किया चेतावनी

Mohla Area Alert Mohla Area Alert
Mohla Area Alert

Mohla Area Alert : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में वन्य जीवन की गतिविधियों के बीच जंगल के राजा शेर की मौजूदगी ने ग्रामीणों में डर और सतर्कता बढ़ा दी है। डीएफओ दिनेश पटेल ने इस बात की पुष्टि की है कि औंधी क्षेत्र के नवागढ़ के पास कक्ष क्रमांक 1080 में शेर की उपस्थिति दर्ज की गई है।

Korba Station Accident : कोरबा स्टेशन यार्ड में बड़ा हादसा, OHE लाइन की चपेट में आकर ठेका कर्मी की मौत, जांच रिपोर्ट के बाद SSE सस्पेंड

शेर ने गाय का किया शिकार

वन विभाग के अनुसार, शेर ने एक गाय का शिकार किया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शेर के पगमार्क की पुष्टि की। इसके साथ ही ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने और शेर से छेड़छाड़ नहीं करने की चेतावनी दी गई है।डीएफओ दिनेश पटेल ने बताया कि शेर द्वारा शिकार की गई गाय का मुआवजा देने के लिए पंचनामा तैयार किया जा रहा है।

Advertisement

सुरक्षा के उपाय और निगरानी

शेर की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए वन विभाग ने घटनास्थल पर ट्रैप कैमरा लगाया है। विभाग को आशंका है कि शेर ने आधा गाय निवाला बना लिया है और भविष्य में भी उसी क्षेत्र में लौट सकता है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि:

  • जंगल में अकेले न जाएं

  • शेर से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें

  • पशुधन की निगरानी रखें

ग्रामीणों और पशुपालकों के लिए अलर्ट

इस घटना के बाद मोहला क्षेत्र के ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। विभाग ने स्थानीय लोगों को सुरक्षा उपाय अपनाने और शिकार की गई गाय के आस-पास सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

Spread the love
Advertisement