Naxalite attack : नक्सलियों की कायराना हरकत, दो युवकों की हत्या — मुखबिरी का लगाया आरोप

Naxalite attack बीजापुर। बस्तर अंचल में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कांकेर जिले के उसूर ब्लॉक अंतर्गत नेल्ला कांकेर गांव से सामने आया है, जहां नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान रवि कट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है, जो दोनों इसी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल है।

Proud Moment: पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों का सीएम विष्णुदेव साय ने लिया जायजा

Advertisement

एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया है। मामले की तस्दीक की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने गांव में जनअदालत लगाकर दोनों युवकों को पुलिस को जानकारी देने का आरोप लगाते हुए मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव बरामद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement