न दीपिका न कैटरीना, आलिया से पहले इस फेमस क्रिकेटर की पत्नी के प्यार में थे रणबीर कपूर, बातों-बातों में हुआ खुलासा

रणबीर कपूर कभी अपने प्लेबॉय या कैसानोवा वाली इमेज के लिए काफी मशहूर रहे हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों को डेट किया और उनकी लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही। यहां तक कि उनके पिता ऋषि कपूर ने भी एक बार मीडिया में यह स्वीकार किया था कि रणबीर एक ही समय में चार लड़कियों को डेट कर रहे थे। बाद में रणबीर की जिंदगी में आलिया भट्ट आईं, जिनसे उन्होंने शादी की और अब दोनों एक बेटी राहा के माता-पिता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब रणबीर को एक एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर फ्रेंड-जोन कर दिया था? यह उस समय की बात है जब रणबीर सिंगल थे और उन्होंने अपनी एक को-स्टार से डेट पर चलने के लिए कहा, मगर हसीना ने साफ मना कर दिया।

दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा सहित ये भारतीय दिखेंगे एक्शन में, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

इस तरह किया था प्यार का इजहार

यह बात साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रमोशन के दौरान सामने आई थी। रणबीर और उनकी को-स्टार अनुष्का शर्मा की मजेदार केमिस्ट्री और नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आई थी। एक इंटरव्यू के दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत में रणबीर ने मजाकिया अंदाज में एक दिलचस्प खुलासा किया। रणबीर ने हंसते हुए कहा कि अनुष्का ‘फ्रेंड-जोनिंग की चैंपियन’ हैं और वो बड़ी आसानी से लड़कों को प्लेटोनिक जोन में डाल देती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक लड़का, जिसका सरनेम कपूर था, अनुष्का के प्यार में पड़ गया था लेकिन अनुष्का ने उसे साफ कह दिया कि वो सिर्फ दोस्त हैं।

Advertisement

Anushka sharma ranbir kapoor

हैरत में पड़ गई थीं अनुष्का

रणबीर का इशारा खुद की ओर था, जिससे बाकी लोग और खुद अनुष्का भी हैरान रह गईं और माहौल हल्का-फुल्का हो गया। इस पर अनुष्का ने जवाब दिया कि वह एक आर्मी परिवार से आती हैं, जहां उनके पिता आर्म्ड फोर्सेज में थे। इसलिए उन्होंने हमेशा बिना जेंडर देखें लोगों से सहजता से रिश्ते बनाए। उनका कहना था कि उन्होंने लड़कियों और लड़कों दोनों के साथ दोस्ती की है और कभी भी दोस्ती को जेंडर नजरिए से नहीं देखा।

CG – मधुमक्खियों के हमले से शहीद हुआ K9 रोलो, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

दोनों एक्टर्स जी रहे हैं हैप्पी लाइफ

जहां रणबीर अब आलिया भट्ट के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं, वहीं अनुष्का शर्मा ने 2017 में विराट कोहली से इटली में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, बेटी वामिका और बेटे अकाय, जिसका जन्म फरवरी 2024 में हुआ। वैसे कुछ भी हो रणबीर और अनुष्का दोनों के ही बच्चे काफी क्यूट हैं और अभी से काफी चर्चा में बने रहते हैं।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement