Nostradamus Predictions 2026 : नई दिल्ली। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका पूरा नाम माइकल दि नास्त्रेदमस था। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘लेस प्रोफेटिज’ (Les Propheties) में की गई भविष्यवाणियां आज भी लोगों के बीच रहस्य और कौतूहल का विषय बनी हुई हैं। कहा जाता है कि उनकी कई भविष्यवाणियां समय के साथ सच साबित हुई हैं। अब नास्त्रेदमस की साल 2026 को लेकर की गई कुछ भविष्यवाणियां डर और जिज्ञासा दोनों बढ़ा रही हैं।
Guard of Honour concludes : छत्तीसगढ़ में सामान्य दौरों पर गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा समाप्त
मधुमक्खियों का झुंड या आधुनिक हथियार?
नास्त्रेदमस ने अपनी पुस्तक में सीधे तौर पर साल 2026 का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन विश्लेषक उनकी किताब में लिखे ‘26’ नंबर के दोहे को साल 2026 से जोड़कर देख रहे हैं। इस दोहे में लिखा है—
“मधुमक्खियों का बड़ा झुंड उठेगा… रात में घात लगाकर हमला होगा।”
विशेषज्ञों का मानना है कि इसका आशय असली मधुमक्खियों से नहीं, बल्कि आधुनिक युद्ध में इस्तेमाल होने वाले घातक सैन्य ड्रोन से हो सकता है। इसी आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि साल 2026 में किसी बड़े युद्ध या सैन्य संघर्ष की स्थिति बन सकती है।
पश्चिमी देशों को लेकर चेतावनी
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में स्विट्जरलैंड के एक शहर में खून की नदियां बहने का भी उल्लेख मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है—
“पश्चिम की रोशनी खामोशी में खो जाएगी” और “पूर्व में तीन आग उठेंगी।”
विश्लेषकों के अनुसार, यह संकेत पश्चिमी देशों की ताकत कमजोर होने और पूर्वी देशों के बढ़ते प्रभाव की ओर इशारा करता है।
किसी महान व्यक्ति की मौत का संकेत
साल 2026 को लेकर नास्त्रेदमस की एक और भविष्यवाणी लोगों को चिंतित कर रही है। इसमें कहा गया है—
“एक महान व्यक्ति एक ही दिन में बिजली की तरह गिरा दिया जाएगा।”
इस भविष्यवाणी को किसी बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति की अचानक मौत से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में काफी हलचल मची हुई है।
रहस्य बना हुआ है भविष्य
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की भाषा प्रतीकात्मक और रहस्यमयी मानी जाती है, जिस कारण विद्वान और विशेषज्ञ इनके अलग-अलग अर्थ निकालते रहे हैं। साल 2026 को लेकर की गई ये भविष्यवाणियां भी अभी अटकलों और विश्लेषणों के दायरे में हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इनमें से कौन-सी भविष्यवाणी सच साबित होती है और कौन-सी केवल रहस्य बनकर रह जाती है।