किश्तवाड़ एनकाउंटर में एक जवान घायल, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा

किश्तवाड़।’ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू स्थित कलाबन फॉरेस्ट एरिया में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकियों की फायरिंग से एक जवान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Chaitanya Baghel bail: हाईकोर्ट ने ED को नोटिस भेजा, चैतन्य बघेल की अगली सुनवाई 18 नवंबर

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाया।

Advertisement

इस ऑपरेशन को छत्रू नाम दिया गया है। फिलहाल, दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। सूत्रों के अनुसार, इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे होने की आशंका है।

Spread the love
Advertisement