O’Romeo Box Office Collection : शाहिद कपूर की फिल्म O’Romeo ने दूसरे शुक्रवार को भी की शानदार कमाई

O'Romeo Box Office Collection O'Romeo Box Office Collection
O'Romeo Box Office Collection

शाहिद कपूर का ‘रोमियो’ मैजिक बरकरार

रिलीज के एक हफ्ते बाद भी ‘O’Romeo’ का कलेक्शन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को भी 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शाहिद कपूर के दमदार अभिनय और फिल्म के गानों ने युवाओं को खींच रखा है। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के मल्टीप्लेक्स में फिल्म की ऑक्यूपेंसी अभी भी 40% से ऊपर बनी हुई है।

वहीं, नई रिलीज फिल्मों की बात करें तो तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ ने पहले दिन 3.2 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर सबको हैरान कर दिया। यह एक कंटेंट ओरिएंटेड फिल्म है, जिसे माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है। इसके उलट, ‘दो दीवाने सहर में’ की शुरुआत बेहद धीमी रही और फिल्म पहले दिन महज 85 लाख रुपये ही जुटा सकी।

“O’Romeo का कलेक्शन स्थिर है, जो दर्शाता है कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा है। अस्सी को अपनी कहानी के कारण अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन ‘दो दीवाने सहर में’ के लिए मुकाबला काफी मुश्किल हो गया है।”

Advertisement

Spread the love
Advertisement