PM Modi : गांधीनगर में भारत–जर्मनी द्विपक्षीय वार्ता का आगाज़, अहमदाबाद में दिखी सांस्कृतिक आत्मीयता

PM Modi PM Modi
PM Modi

PM Modi , गांधीनगर।  भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है। इस अहम बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हो रही है।

PM Modi : गांधीनगर में भारत–जर्मनी द्विपक्षीय वार्ता का आगाज़, अहमदाबाद में दिखी सांस्कृतिक आत्मीयता

PM Modi
PM Modi

सोमवार सुबह वार्ता से पहले दोनों नेताओं ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और सूत (धागा) अर्पित कर सत्य, अहिंसा और आत्मनिर्भरता के मूल्यों को नमन किया। आश्रम परिसर में दोनों नेताओं ने चरखे और खादी से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

PM Modi
PM Modi

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज ने अहमदाबाद में पतंग उड़ाकर गुजरात की सांस्कृतिक परंपरा का अनुभव किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत और अनौपचारिक क्षण देखने को मिले। पतंग उड़ाने का यह प्रतीकात्मक कार्यक्रम भारत-जर्मनी के बीच आपसी विश्वास और मित्रता को दर्शाता नजर आया।

Advertisement

PM Modi
PM Modi

गांधीनगर में जारी द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देश आर्थिक सहयोग बढ़ाने, भारतीय स्टार्टअप्स में जर्मन निवेश, हरित हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में साझेदारी पर फोकस कर रहे हैं। इसके साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।

PM Modi
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि भारत और जर्मनी लोकतांत्रिक मूल्यों और नियम आधारित वैश्विक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं। वहीं जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने भारत को यूरोप के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताते हुए सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।

Spread the love
Advertisement