Police Vehicle Driver : पुलिस वाहन चालक ने पंप हाउस कॉलोनी की महिलाओं को धमकाया, शिकायत दर्ज

कोरबा: पंप हाउस कॉलोनी की महिलाओं ने सीएसईबी पुलिस चौकी के पेट्रोलिंग वाहन चालक राम कुमार प्रजापति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि राम कुमार प्रजापति खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को धमकाता है और उनसे वसूली करता है।

Bihar Police : . नेपाल से जुड़ा तार, सीमा पार से आता था हथियारों का जखीरा

महिलाओं ने बुधवार को कोरबा एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया है कि राम कुमार प्रजापति पंप हाउस क्षेत्र में अपनी पुलिस पहचान का गलत इस्तेमाल करते हुए लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देता है। साथ ही, वह गाली-गलौज भी करता है और आसपास के नागरिकों में डर का माहौल बना देता है।

Advertisement

एसपी कार्यालय ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए गए, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement