धान की अंतर राशि पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

रायपुर। रायपुर में धान की अंतर राशि को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस द्वारा अंतर राशि को “सौगात” बताए जाने पर तंज कसते हुए इसे किसानों को प्रति एकड़ 3000 रुपए का “चूना” लगाने वाला बताया गया। इस पर अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

मीडिया से चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जिस पार्टी ने किसानों को ठगा, वह किस मुंह से बात कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के मापदंड समय के साथ बदलते रहे हैं और इसी नीति ने पार्टी को गर्त में पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को दो साल का बोनस देने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया गया। वहीं भाजपा सरकार ने कृषक उन्नत योजना के तहत धान खरीदी के बाद अंतर राशि एकमुश्त देने का वादा किया था, जिसे निभाया गया है।

Advertisement

Holi Security Alert : होली से पहले साजिश? ठाकुर देव और शिव मंदिर पर हमला, पुलिस अलर्ट

राज्यसभा प्रत्याशी चयन प्रक्रिया जारी

छत्तीसगढ़ से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी के नाम को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि पार्टी में चयन प्रक्रिया जारी है और निर्धारित समय पर नाम की घोषणा के साथ नामांकन भी किया जाएगा। स्थानीय प्रत्याशी की मांग पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किया, जबकि भाजपा योग्य और समर्पित कार्यकर्ता को अवसर देती है। अंतिम निर्णय पार्टी की पार्लियामेंट बोर्ड लेती है।

असम चुनाव को लेकर भी दिया बयान

असम चुनाव को लेकर अरुण साव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें असम के लखीमपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के कार्यकर्ता जहां भी पार्टी निर्देश देती है, वहां काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के कार्यकर्ता भी चुनाव में सहयोग करते हैं और असम में इस बार इतिहास बनने वाला है।

Spread the love
Advertisement