राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान से किया अलंकृत, सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके अद्भुत एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। पद्मश्री से सम्मानित होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने मंडावी को बधाई दी है।

Aaj Ka Rashifal 28 May 2025: गणेश जी दूर करेंगे इन 4 राशियों की विघ्न बाधाएं, आज मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

पंडीराम मंडावी द्वारा पारंपरिक गोंड और मुरिया समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों ने न केवल बस्तर की कला को राष्ट्रीय मंच दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंडावी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की जनजातीय प्रतिभा और सांस्कृतिक समृद्धि का गौरवपूर्ण प्रतीक है।

Advertisement

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में ऐतिहासिक कदम – CM साय ने कहा- 10,463 शालाओं के युक्तियुक्तकरण का निर्णय शिक्षा क्षेत्र में साबित होगा मील का पत्थर

सीएम साय ने कहा कि मंडावी जैसे कलाकारों ने अपनी साधना से यह सिद्ध किया है कि हमारी मिट्टी की कला विश्वपटल पर छा सकती है। यह पद्मश्री सम्मान बस्तर की लोकपरंपरा, शिल्प और सांस्कृतिक चेतना को राष्ट्रीय गौरव दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement