President Draupadi Murmu in Ambikapur today : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर में, सात दशक बाद सरगुजा में राष्ट्रपति का आगमन

President Draupadi Murmu in Ambikapur today रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचेंगी, जहां वे आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम पूरे सरगुजा अंचल के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि लंबे समय बाद किसी राष्ट्रपति का यहां आगमन हो रहा है।

शाहरुख–सलमान का ‘ओ ओ जाने जाना’ पर धमाकेदार परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

राष्ट्रपति मुर्मू का यह सरगुजा संभाग में दूसरा प्रवास है। इससे पहले, करीब सात दशक पूर्व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद अविभाजित सरगुजा के पंडोनगर (सूरजपुर) ग्राम में आए थे। उनके बाद किसी भी राष्ट्रपति का इस अंचल में आगमन न होना इस क्षेत्र की ऐतिहासिक और प्रशासनिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटना को दर्शाता है।

Advertisement

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और योगदान पर आधारित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगी। सरगुजा क्षेत्र की जनजातीय धरोहर और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के लिए विशेष आयोजन किए गए हैं।

प्रदेश भर से हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आदिवासी समाज के लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।

Spread the love
Advertisement