President Murmu : जनजातीय संस्कृति के प्रतीक पैरी और गमछा से राष्ट्रपति का सत्कार

President Murmu President Murmu
President Murmu

President Murmu , अंबिकापुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर सरगुजा जिले में 20 नवंबर को पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस विशेष आयोजन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक तरीके से राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Chhattisgarh Education Department : कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: प्रधानपाठक और दो सहायक शिक्षक निलंबित, शराब पीकर स्कूल आने का आरोप

कार्यक्रम के दौरान सरगुजा की जनजातीय परंपरा और सम्मान की प्रतीक पैरी और गमछा स्थानीय जनप्रतिनिधि कलिंदर राम द्वारा राष्ट्रपति मुर्मु को भेंट किए गए। यह भेंट जनजातीय संस्कृति में अतिथि का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

Advertisement

कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनियां लगाई गई थीं। इनमें लोक कला, परंपरागत आभूषण, हस्तनिर्मित वस्त्र, पूजा-सामग्री, संस्कारों से जुड़ी सामग्री, पारंपरिक व्यंजन, वाद्ययंत्र और जड़ी-बूटियों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। राष्ट्रपति मुर्मु ने इन सभी प्रदर्शनियों का अवलोकन कर स्थानीय कारीगरों और कलाकारों की सराहना की।

जनजातीय गौरव दिवस का यह कार्यक्रम पूरे सरगुजा क्षेत्र में उत्साह और गर्व का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों ने इसे अपनी सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर बताया।

Spread the love
Advertisement