भारत पर दबाव: अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी बोले- मक्का नहीं खरीदा तो होगी परेशानी

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच मंगलवार को होने वाली ट्रेड डील चर्चा से पहले ही माहौल गरमा गया है। अमेरिका की तरफ से भारत पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने सख्त लहजे में कहा कि यदि भारत अमेरिका में उगाए जाने वाले मक्के को खरीदने से इनकार करता है, तो उसके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

CM साय का दिवाली तोहफा, GST में कटौती से आम आदमी को राहत

जानकारी के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। चीन ने अमेरिकी फसलों के ऑर्डर में भारी कमी कर दी है। नतीजतन, अमेरिकी किसान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि पिछले 5 सालों में किसानों द्वारा दिवालियापन दाखिल करने का आंकड़ा अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका चाहता है कि भारत उसकी कृषि उपज के लिए बड़ा बाजार बने। वहीं भारत अपनी ट्रेड पॉलिसी और घरेलू कृषि बाजार को देखते हुए इस पर सावधानीपूर्वक निर्णय लेना चाहता है। अब निगाहें मंगलवार को होने वाली डील मीटिंग पर टिकी हैं, जहां दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर अहम चर्चा होगी।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement