धूल भरी आंधी में फंसी रायपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट, पायलट ने सतर्कता से टाली बड़ी दुर्घटना

रायपुर – रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 6313 को रविवार को एक गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। जिसके कारण पायलट को विमान को लैंडिंग रोकनी पड़ी। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले जाकर हवा में कई चक्कर लगाए और मौसम के शांत होने का इंतज़ार किया।

Aaj Ka Rashifal 2 June 2025: आज भगवान शिव की होगी इन राशियों पर कृपा, आर्थिक और करियर पक्ष होगा मजबूत, पढ़ें दैनिक राशिफल

पायलट ने यात्रियों को सूचना दी कि दिल्ली में हवा की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। ऐसे हालात में विमान की लैंडिंग जोखिम भरी हो सकती थी, इसलिए उन्होंने अप्रोच डिसकंटिन्यू कर विमान को दोबारा ऊपर ले जाने का निर्णय लिया।

Advertisement

EOW ने शराब कारोबारी विजय भाटिया की गिरफ्तारी पर जारी किया बयान

मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की। सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement