Raipur News : न्यू राजेंद्र नगर में एडवर्टाइजमेंट एजेंसी संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Raipur News रायपुर। शहर से एक दुखद घटना सामने आई है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान एडवर्टाइजमेंट एजेंसी के संचालक विश्वरंजन पुरोहित के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वरंजन पुरोहित अपने परिवार के साथ एक फ्लैट में रहते थे। इसी फ्लैट में उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि वह कारोबार में हुए नुकसान के चलते मानसिक तनाव में थे, हालांकि आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

IND vs NZ 1st ODI: विराट कोहली के निशाने पर सचिन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले ही मैच में रच सकते हैं इतिहास

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

फिलहाल मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Raipur News
Raipur News
Spread the love
Advertisement