Raipur police transfer : पहला बड़ा फैसला, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ट्रांसफर आदेशों पर लगाई रोक

आरक्षक से निरीक्षक तक के ट्रांसफर अटके

पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, रायपुर जिले में कमिश्नर प्रणाली लागू होने से पूर्व आरक्षक से लेकर निरीक्षक (Inspector) स्तर तक के जितने भी स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे, उन्हें फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मचारी नई पदस्थापना के लिए अब तक रवाना नहीं हुए हैं, उन्हें रवानगी न दी जाए।

Advertisement

“आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारी/कर्मचारियों के संबंध में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के पूर्व जारी स्थानांतरण आदेशों को स्थगित किया जाता है। नवीन पदस्थापना पर रवानगी हेतु शेष अधिकारी/कर्मचारियों को रवानगी न दी जावे।”
— डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस आयुक्त, रायपुर

Spread the love
Advertisement