साल के आखिरी दिन रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 इंस्पेक्टर समेत कई अधिकारियों का तबादला

रायपुर |’ साल के अंतिम दिन रायपुर जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी रायपुर ने देर रात तबादलों के आदेश जारी करते हुए पुलिस महकमे में व्यापक बदलाव किया है। इस आदेश के तहत 4 इंस्पेक्टर समेत कुल 55 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह तबादले मैदानी इलाकों में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर किए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

Minister Car Accident : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की कार का एक्सीडेंट, शीशा टूटा लेकिन सभी सुरक्षित

Advertisement

तबादले की सूची जारी होते ही पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। कई अधिकारियों को थानों और अन्य शाखाओं से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि नए साल से पहले किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है।

फिलहाल सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love
Advertisement