रायपुर: महिला ने खुद को आग के हवाले किया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग लगा दी। घटना की जानकारी के अनुसार, आग लगाने के बाद महिला चीखती हुई दौड़ती रही।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोकने और आग बुझाने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दो बाइकों की टक्कर, तीन ग्रामीण गंभीर घायल; BSF जवानों ने दिखाई मानवता

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के आत्मघाती कदम के पीछे पारिवारिक या मानसिक तनाव की वजह हो सकती है, लेकिन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इस घटना ने महिला थाना परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement