राजनाथ सिंह बोले—रक्षा बलों में आरक्षण की बात राष्ट्रहित के खिलाफ, राहुल गांधी कर रहे हैं भ्रम फैलाने की कोशिश

जमुई (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के तहत बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जमुई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि राहुल गांधी सशस्त्र बलों में आरक्षण की मांग उठाकर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

Elderly Suicide Attempt: बुजुर्ग ने महिला थाना के सामने जहर पीकर की आत्महत्या की कोशिश

रक्षा मंत्री ने कहा, “राहुल जी को क्या हो गया है? वह रक्षा बलों में आरक्षण का मुद्दा उठाकर राजनीति कर रहे हैं। हमारी सेनाएं इन सबसे ऊपर हैं, उन्हें राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।”

Advertisement

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना देश की एकता, अनुशासन और बलिदान की प्रतीक है। इसे किसी राजनीतिक विवाद में उलझाना राष्ट्र के हित में नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उन ताकतों से सावधान रहें जो देश की संस्थाओं में विभाजन की भावना फैलाने का प्रयास कर रही हैं।

Spread the love
Advertisement