Severed Head case रायगढ़, 17 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के व्यस्त ठेला चौक पर एक इंसानी पुतले का कटा हुआ सिर पड़ा मिला। यह घटना 16 अक्टूबर की देर रात की बताई जा रही है। सुबह जब राहगीरों ने इस दृश्य को देखा, तो उन्होंने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया, जिससे पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है।
ACB-EOW Appointment : ACB-EOW की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए नए अधिकारी शामिल
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कटा हुआ सिर एक इंसानी पुतले का है। उसके पास नारियल और लाल रंग के धब्बे दिखाई दिए, जिसे देखकर लोग इसे तंत्र-मंत्र से जोड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी इसी ठेला चौक क्षेत्र (वार्ड नंबर 16 और 39 के बीच) में हो चुकी हैं।
Kartik Month: कार्तिक महीने में तुलसी माता की उपासना क्यों है विशेष? जानिए धार्मिक रहस्य
घटना के बाद लोगों में भय और कौतूहल का माहौल है। कई राहगीरों ने इस घटना को अंधविश्वास और काले जादू से जोड़ते हुए रायगढ़ पुलिस और पुलिस अधीक्षक से मामले की तत्काल जांच की मांग की है।