Sexual Harassment Case: स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ नई शिकायतें सामने आईं

नई दिल्ली। ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, जिन्हें पहले डॉ. पार्थसारथी के नाम से जाना जाता था, पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के पुराने आरोपों की जानकारी सामने आई है। स्वामी चैतन्यानंद खुद को संत बताते हैं और पिछले लगभग 12 साल से आश्रम में रह रहे हैं।

Sharadiya Navratri 2025 :नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानें पूजा विधि और आरती

बताया गया है कि यह पहली बार नहीं है जब उनके खिलाफ ऐसे गंभीर आरोप लगे हैं। वर्ष 2009 में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 2016 में वसंत कुंज में एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

Advertisement

स्वामी चैतन्यानंद के आश्रम और गतिविधियों को लेकर समाज में लगातार सवाल उठते रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement