कर्रेगुट्टा पहाड़ी से जवानों की वापसी, जिला मुख्यालय लौट रहे

बीजापुर : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े रहे तनाव के बीच छत्तीसगढ़ से भी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में चल रहे सबसे बड़े नक्सली ऑपरेशन को अस्थाई रूप से रोकने की खबर सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चल रहे नक्सल ऑपरेशन को रोकने की खबर सामने आई है।

तुर्की दे रहा पाकिस्तान का साथ, भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- ध्यान रखो, पाकिस्तान से ज्यादा मुसलमान भारत में है

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर पिछले 18 दिनों से सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा था। इस ऑपरेशन में हजारों की संख्या में जवान शामिल थे।

Advertisement

7 साल की बच्ची के अपहरण का मामला : शमशान घाट के पास मिला नरकंकाल और कपड़े, एसपी बोले- DNA टेस्ट होगा

वहीं अब खबर आई है कि, कर्रेगुट्टा पहाड़ी में चल रहे सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को रोक दिया गया है। सूत्रों के अनुसार CRPF समेत और सुरक्षा बलो को वापस जिला मुख्यालय बुलाया गया, जिसको लेकर वापसी की तैयारी कर रहे है। हालांकि इस मामले मे आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement