Sonia Gandhi : सोनिया गांधी दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर; नियमित जांच के लिए आई थीं अस्पताल

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें एक छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है।

Mohammed Shami : ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, शमी और सांसद देव को सुनवाई के लिए बुलाया गया

सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती कराया गया है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने यह भी बताया कि उनकी हालत स्थिर है और गंभीर कुछ नहीं है।

Advertisement

इससे पहले फरवरी 2025 में भी राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को स्वास्थ्य जांच के लिए गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

Spread the love
Advertisement