कर्रेगुट्टा पहाड़ में शान से लहराया तिरंगा, 9 दिन से डटे है जवान

बीजापुर : नक्सल ऑपरेशन के बीच फोर्स ने कर्रेगुट्टा पहाड़ पर कब्जा कर लिया है। दरअसल, इस पहाड़ पर मंगलवार को हेलीकॉप्टर की सहायता से 500 जवानों को उतारा गया। इसके बाद जवानों की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई, जिसमें जवान पहाड़ पर खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि फोर्स ने कर्रेगुट्टा पहाड़ को कब्जे में लेने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय, सीधी भर्ती 2023 में सेवा समाप्त 2621 बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन

नक्सलियों के लिए सुरक्षित माने जाने वाला कर्रेगुट्टा पहाड़ का पूरा इलाका बीहड़ है। यहां का तापमान अभी 40 से 45 डिग्री के बीच है। बड़े नक्सली नेताओं की मौजूदगी की जानकारी पर फोर्स ने 8 दिन पहले अब तक सबसे बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है। तेज गर्मी से कई जवान डिहाइड्रेशन के शिकार हुए तो दो जवान नक्सलियों के लगाए आईईडी से घायल भी हुए। इस बीच, जवानों ने तीन महिला नक्सलियों को ढेर किया और पहाड़ पर मौजूद नक्सलियों को खदेड़ा।

Advertisement

https://x.com/AwadheshMishra_/status/1917502382306427211?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1917502382306427211%7Ctwgr%5Eb0d2e2a491571a609859555c90dba271ff056601%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Flocal%2Fchhattisgarh%2Fthe-tricolor-waved-with-pride-in-karregutta-hill-soldiers-have-been-standing-there-for-9-days-3985495

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement