Tomar Bandhu FIR : वीरेंद्र और रोहित तोमर पर पांच माह में दर्ज हुआ आठवां केस

Tomar Bandhu FIR Tomar Bandhu FIR
Tomar Bandhu FIR

Tomar Bandhu FIR , रायपुर। राजधानी रायपुर में कुख्यात तोमर बंधुओं के खिलाफ एक और मामला दर्ज होने से पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। शंकर नगर निवासी कारोबारी संजय चांडक ने देवेंद्र नगर थाने में वीरेंद्र तोमर और उसके भाई रोहित तोमर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग व ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।

Constitution Day 2025: पीएम मोदी ने देश को लिखी चिट्ठी, संविधान के प्रति आस्था और अपने राजनीतिक सफर का किया उल्लेख

शिकायत के अनुसार, 8 अगस्त 2021 को वीरेंद्र तोमर अपने परिवार के साथ चांडक की दुकान पर आया था और नए घर के लिए पर्दे, बेडशीट, सोफा कवर समेत लगभग 10.50 लाख रुपये का सामान ले गया था। आरोपी ने कई बार दुकान से सामान खरीदा, लेकिन एक भी भुगतान नहीं किया।

Advertisement

करीब एक साल तक व्यापारी चांडक द्वारा फोन करने पर आरोपी गुमराह करता रहा और बाद में धमकियां देने लगा, जिसके चलते पीड़ित शांत रहा। हाल ही में वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर मामला दर्ज कराया।

  • पांच माह में तोमर बंधुओं पर मारपीट, वसूली, ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी जैसे कुल 8 केस दर्ज हो चुके हैं। तेलीबांधा थाने में भी रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज है। पुलिस अब दोनों भाइयों के आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुट गई है।Tomar Bandhu FIR: Eighth case registered against Virendra and Rohit Tomar in five months
Spread the love
Advertisement