हनुमंत कथा में युवती ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से न मिल पाने पर हाथ की नस काटने की कोशिश, दुर्ग में मचा हड़कंप

दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। कथा में शामिल हुई एक युवती ने पंडित शास्त्री से व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा जताई, लेकिन सुरक्षा और आयोजन की वजह से उसे अवसर नहीं मिल सका।

CM Vishnu Deo Sai : तमनार झड़प की होगी उच्च स्तरीय जांच, सीएम विष्णु देव साय ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

निराशा और मानसिक तनाव के चलते युवती ने अचानक मंच के पास पहुंचकर अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया। इस घटना से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही मंच से पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भावुक अपील करते हुए कहा कि किसी भी भक्त को इस तरह का कदम नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्था और भक्ति का मार्ग सकारात्मकता से भरा होना चाहिए, आत्मघाती कदम से नहीं।

Spread the love
Advertisement