साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान हंगामा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कई हिरासत में

रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान चौपाटी हटाने की नगर निगम की कार्रवाई को लेकर शनिवार तड़के बड़ा हंगामा हुआ। सुबह-सुबह जब निगम का अमला जेसीबी मशीन के साथ चौपाटी हटाने की कार्रवाई शुरू करने पहुंचा, तो व्यापारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के बीच वहां पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए।

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई रोकने के लिए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय जेसीबी के सामने लेट गए और मशीन की चाबी तक ले ली। मौके पर हालात बिगड़ते देख पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई।

CG NEWS : स्कूलों में आवारा कुत्तों पर नजर रखने का निर्देश, शिक्षकों में नाराजगी तेज

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने व्यापारियों, कांग्रेसजनों और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को हिरासत में ले लिया। विरोध के दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस ने सभी को हटाकर निगम की कार्रवाई आगे बढ़ाई।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि चौपाटी को हटाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका था और यह शहर सौंदर्यीकरण अभियान का हिस्सा है। दूसरी ओर व्यापारियों और कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को “मनमानी” बताकर विरोध जताया है।

Spread the love
Advertisement