Uterus Operation : 24 सितंबर को हुआ था बच्चेदानी का ऑपरेशन ,इलाज के दौरान मौत

राजनांदगांव। जिले के शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम रीवागहन निवासी दौपदी साहू को 24 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था।

Sawan Bhado : रेखा के करियर और प्यार की कहानी में नया खुलासा

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद महिला को टांका खुलवाने के लिए 6 अक्टूबर को दोपहर करीब 3.50 बजे दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और 9 अक्टूबर को महिला की मौत हो गई।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौत लापरवाही के कारण हुई या किसी अन्य वजह से। वहीं, मृतका के परिजनों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement