तबाह हुए परमाणु संयंत्र के पास से ली गई रेडियोधर्मी मिट्टी के साथ क्या करने जा रहा है जापान, जानकर हो जाएंगे हैरान

जापान ने मंगलवार को कहा कि वह सुनामी से तबाह हुए फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के पास से ली गई हल्की रेडियोधर्मी मिट्टी का उपयोग करेगा। जापान इस रेडियोधर्मी मिट्टी का इस्तेमाल प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के कार्यालय के बाहर फूलों की क्यारियों में करने की योजना बना रहा है, ताकि यह साबित जा सके कि इसका उपयोग सुरक्षित है।

Dipika Kakar Cancer: इस खतरनाक कैंसर की शिकार हुई दीपिका कक्कड़, बोली- इस बीमारी से…

जनता तक पहुंचाना है मैसेज 

साल 2011 की परमाणु आपदा के बाद विसंक्रमण कार्य के तहत फुकुशिमा प्रांत से मिट्टी को हटाया गया था और तब से यह अंतरिम भंडारण में रखी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अब इसमें से कुछ मिट्टी पुनः उपयोग के लिए सुरक्षित स्तर पर पहुंच गई है। तोक्यो में इशिबा के कार्यालय में मिट्टी का उपयोग करने का उद्देश्य जनता को यह दिखाना है कि यह सुरक्षित है।

Advertisement

फुकुशिमा परमाणु संयंत्र

यह भी जानें

सरकार ने कहा कि वह सरकारी परिसरों में फूलों की क्यारियों और अन्य उद्देश्यों के लिए मिट्टी का पुनः उपयोग करने की योजना बना रही है। यह योजना मार्च में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों पर आधारित है और इसे अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का समर्थन प्राप्त है। फुकुशिमा आपदा के परिणामस्वरूप संयंत्र से बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी पदार्थ निकला था जिससे आसपास का क्षेत्र प्रदूषित हो गया था।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement