Body of youth: हत्या या हादसा? रेलवे गेट के पास मिली लाश ने उठाये सवाल, पुलिस ने शुरू की मर्ग जाँच

Body of youth भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन के पहले गेट परिसर के भीतर मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है, जिसके गले और पीठ पर धारदार हथियार से गहरे घाव के निशान मिले हैं। इन चोटों को देखते हुए पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

Raipur Police Commissioner System : 1 नवंबर से रायपुर में लागू हो सकती है पुलिस कमिश्नर प्रणाली, इस IPS का नाम सबसे आगे

घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर ने पुष्टि की कि मृतक के शरीर पर मिले वार के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

Advertisement

युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, क्योंकि उसके पास से कोई भी पहचान पत्र या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में युवक की तस्वीरें दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।

21 October Horoscope : इस राशि के जातक को सेहत का रखना होगा ख्याल, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, लेकिन पहचान न हो पाने के कारण शाम 4:30 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण और इस्तेमाल किए गए हथियार का खुलासा होगा। पुलिस अब हत्या की वजह और मृतक के परिजनों का पता लगाने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। शव को फिलहाल जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement