अमरजीत भगत ने किया लोकसभा में कांग्रेस की हार के कारणों का खुलासा

अंबिकापुर
 पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के छह महीने के कार्यकाल पर बयान दिया है। साथ ही अमरजीत भगत ने कांग्रेस की हार पर भी बयान दिया।

हार का छलका दर्द

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने विधानसभा चुनाव में मिली हार पर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि नेताओं में तालमेल की कमी के कारण कांग्रेस राज्य में सरकार नहीं बना पाई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार हमारी गलती के कारण हुई है। तेरा-मेरा के इस खेल ने पूरे राज्य में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि 2018 में बंपर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस को 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

कई मंत्रियों को कराना पड़ा था हार का सामना

बता दें कि पिछले साली तीन दिसंबर को हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को 35 सीटें मिलीं और अन्य को यहां 1 सीट मिली थी। कांग्रेस से डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव समेत कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा था। अमरजीत भगत भूपेश बघेल की सरकार में कैबिनेट मंत्री थी। उनकी गिनती भूपेश बघेल के करीबी नेताओं में होती है।

किसानों को हो रही समस्या

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा किसानों को खाद और बीज की कमी न हो इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा। खेती के समय यूरिया नहीं मिलने से किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement