CG Railways Budget : बजट 2026–27 छत्तीसगढ़ में रेलवे प्रोजेक्ट के लिए 7470 करोड़ की मंजूरी

CG Railways Budget CG Railways Budget
CG Railways Budget

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

रेल मंत्रालय ने चालू वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ में नई रेल लाइनें, दोहरीकरण, स्टेशन री-डेवलपमेंट और ट्रैक अपग्रेडेशन को प्राथमिकता दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत कई लंबित प्रोजेक्ट्स को फंड मिलने का रास्ता साफ हुआ है। बिलासपुर रेल मंडल के पास पहले से सर्वे किए गए प्रोजेक्ट्स को अब जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद सीएम साय का बयान

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में रेल मंत्री ने छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक रेलवे बजट दिया है।

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ में रेलवे अवसंरचना विकास के लिए 7470 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक प्रावधान किया है। इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”
— विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

Advertisement

आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा

रेलवे बजट का सीधा असर यात्रियों पर दिखेगा। रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार और यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। कोरबा और अंबिकापुर रूट पर माल और पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। ट्रैक दोहरीकरण से ट्रेन लेट होने की समस्या कम होगी और औद्योगिक इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बजट आवंटन के बाद टेंडर प्रक्रिया और फील्ड वर्क को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले महीनों में जमीन अधिग्रहण और निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

Spread the love
Advertisement