Adani Total Gas Limited : अब सिलेंडर की झंझट खत्म’ बिलासपुर में ₹1300 में लें PNG कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन

Adani Total Gas Limited : बिलासपुर।’ बिलासपुर शहर में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब शहरवासियों को रसोई गैस सिलेंडर की झंझट से राहत मिलने वाली है। जल्द ही घरों में पाइपलाइन के जरिए सीधे गैस सप्लाई की जाएगी।

कंपनी ने पहले चरण में राजकिशोर नगर, मोपका, सरकंडा और गीतांजलि सिटी फेस-1 एवं फेस-2 इलाकों में PNG कनेक्शन देने की तैयारी की है। इसके लिए घर-घर सर्वे और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

CG Weather Update : मौसम का मिजाज बदला , भीषण गर्मी के बीच झमाझम बारिश, कहीं राहत तो कहीं आफत

Advertisement

₹1300 में मिलेगा कनेक्शन

घरेलू PNG कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को करीब ₹1300 शुल्क देना होगा। कंपनी के मुताबिक, एक बार कनेक्शन लगने के बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी और गैस खत्म होने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

PNG कनेक्शन लेने के इच्छुक लोग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या स्थानीय कैंप कार्यालयों में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र और मकान संबंधी दस्तावेज जरूरी होंगे।

क्या होंगे फायदे?

  • सिलेंडर खत्म होने की चिंता नहीं
  • पाइपलाइन से 24 घंटे गैस सप्लाई
  • सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था
  • रसोई गैस की आसान उपलब्धता
  • लंबे समय में खर्च में बचत
Spread the love
Advertisement